मेरठ डीवीएनए। सोशल मीडिया पर अपनी आवाज का जादू चलाकर इंडियन आइडल के मंच तक पहुंची मुजफ्फरनगर की फरमानी ने ममता के सामने सपनों को तरजीह नहीं दी। बेटे का ऑपरेशन कराने के लिए फरमानी ने इंडियन आइडियल का मंच छोड़ दिया।
शो को बीच में छोड़ कर लौटी फरमानी अब अपने बेटे के ऑपरेशन के बाद काफी खुश हैं। देश की जनता से मिले अपार वोटों से उत्साहित फरमानी अब गायकी में और आगे बढ़ने की हसरत रखती हैं।
बताते चलें मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर लौहड्डा निवासी मौहम्मद आरिफ के पांच बच्चे हैं। जिनमें से फरमानी की शादी आरिफ ने लगभग तीन साल पहले मेरठ जनपद के छोटा हसनपुर गांव निवासी एक युवक के साथ की थी।
दो साल पहले फरमानी ने एक बच्चे को जन्म दिया। मगर जन्म से ही बच्चे के हलक में छेद होने के कारण फरमानी के ससुराल वालों ने इस बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद फरमानी अपने बच्चे के साथ अपने मायके वापस लौट गईं। यहीं से फरमानी की गायकी का दूसरा दौर शुरू हुआ। गांव में वीडियो बनाने आने वाले आशू बच्चन और राहुल नाम के युवक ने फरमानी के गाने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया। जिसके बाद वीडियो को मिले धड़ाधड़ लाइक से फरमानी सोशल मीडिया का एक चर्चित चेहरा बन गईं।
सोशल मीडिया पर छाई फरमानी की आवाज को सुनकर देश के मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडियल के आयोजकों ने भी फरमानी और उनके भाई फरमान को गाने के लिए इंडियन आइडियल के मंच पर बुलाया। ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद फरमानी मुंबई में ही थीं। मगर इसी दौरान मेरठ में उनके बेटे के ऑपरेशन के तारीख नजदीक आ गई। जिसके बाद फरमानी इंडियन आइडियल का शो बीच में ही छोड़ कर अपने घर वापस लौट आईं।
फिलहाल मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में फरमानी के बेटे का ऑपरेशन हो चुका है। अपने लाखों चाहने वालों का धन्यवाद देते हुए फरमानी ने अब आगे गायकी के दौर को जारी रखने की बात कही है।
संवाद आरिफ राणा
More Stories
वर्ष 2025 तक सड़क हादसों में मौतों को 50 प्रतिशत तक करेंगे कम: नितिन गडकरी
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से