औरैया। (डीवीएनए)जिले के औद्योगिक नगर दिबियापुर में रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ(आश्रम) पर शुक्लागंज से पधारे उप जोन समन्वयक एसके त्रिपाठी व उप जोन व्यवस्थापक आरसी गुप्त ने जिले के गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी ली।
इसमें सभी सातों ब्लॉक के परिजनों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में शांतिकुंज हरिद्वार की स्वर्ण जयंती व कुंभ महापर्व पड़ रहा है।
इस उपलक्ष्य पर हर हर गंगे- घर घर गंगे व गायत्री संदेश पहुंचाना है। जिला समन्वयक डॉ हरी बाबू गुप्त ने बताया कि औरैया जिले में सातों ब्लॉक से संकल्पित 2000 नए परिवारों में शांतिकुंज द्वारा तैयार किट जिसमे गंगाजली, देवस्थापना चित्र, साहित्य, गायत्री यज्ञ उपासना पद्धति, कुम्भ पर्व महात्म्य पहुंचाना है।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से शुक्लागंज प्रतिनिधि आर बी परमार, प्रदीप अवस्थी(परिव्राजक), जिला सह-समन्वयक सुरेश चंद्र मिश्रा, जिला युवा प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, ब्लॉक अछल्दा से लायक सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक बिधूना से संजीव श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र वर्मा, ब्लॉक अजीतमल से वीरेंद्र कुमार दुबे, ब्लॉक सहार से सहदेव सिंह यादव व बाल किशुन राजपूत, ब्लॉक भाग्यनगर से राजेन्द्र बहादुर तोमर, विद्याराम पाल व चंद्रा देवी शर्मा, ब्लॉक एरवाकटरा से राम नरायन यादव, ब्लॉक औरैया से प्रदीप कुमार गुप्ता व नगर दिबियापुर से झुन्नी लाल यादव, शंभू कुमार(शक्तिपीठ परिव्राजक), अमित कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, अपर्णा पाल, जावित्री देवी, डॉ सपना, मोनिका गुप्ता, अनुराधा, किरन वर्मा, आलोक बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाद:- अरुण वाजपेयी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ