दिल्ली। डीवीएनए
एक मास्क बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एक युवक की मौत की खबर आ रही है।
घटना दिल्ली के मायापुरी इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार आग मास्क बनाने वाली फैक्ट्री में तीसरी मंजिल पर लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री की दीवार और दरवाजा तोड़कर 3 लोगों को रेस्क्यू किया।
इसके बाद तीनों को कैट्स एम्बुलेंस की मदद से दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक पहचान 45 साल के जुगल किशोर के रूप में हुई है। जबकी 24 साल के फिरोज अंसारी और 18 साल के अमन अंसारी को बचा लिया गया।
More Stories
व्यापारी संगठन ने किया 26 को भारत बंद का ऐलान
सांसद हरिद्वार दुबे “लाभ के पदों” संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य मनोनीत
अनुशासनहीनता करने वालों पर उलेमा बोर्ड सख्त, राष्ट्रीय सचिव निष्कासित