मुरादाबाद डीवीएनए। विधानसभा ठाकुरद्वारा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा विधायक नवाबजान खान के नेतृत्व में किसान घेरा कार्यक्रम के तहत किसानो को नए कानूनों की खामियों के बारे में विस्तार से समझाया।
शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीनांगल जाफरा सरकडा परम रतूपुरा कमालपुरी खालसा कुकरझूडी में किसान घेरा कार्यक्रम में किसान विरोधी बिल की खामियां बताकर कार्यक्रम को सपा विधायक नवाब जान ने संबोधित कर किसानों को जागरूक किया।इस दौरान सपा विधायक ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह पहला मौका है जब किसानो के भले की बात कहकर उन्हें बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम सिंह पधान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन यादव मूसा खान, जिला उपाध्यक्ष जयकरण सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सागर, जिला सचिव प्रमोद यादव, चौधरी जितेंद्र सिंह, चौधरी कुलवंत सिंह, महासचिव अख्तर अली खान, नगर अध्यक्ष इरफान अंसारी, ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह सैनी, शियोराम सिंह सैनी, डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी बाबू अंसारी, हरीश शर्मा, जादू सिंह यादव, रोहतास सिंह यादव, कुलदीप यादव, बिट्टू यादव, वालेष यादव, गौरव यादव, बंटी यादव, उमेश यादव, सोमपाल सिंह प्रधान, संजय पाल, राहुल पाल, जयपाल सिंह कश्यप, रिंकू सागर, राजेश गिरी, शेरखान, आबिद अली, डॉक्टर अयूब, जफर इकबाल, शकील, पप्पू उस्मानी, इकबाल उस्मानी, हाजी फरियाद,आदि उपस्थित रहे।
संवाद यामीन विकट
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ