आगरा (डीवीएनए)पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किसानों से संवाद एवं सम्बोधन तथा मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के 15 विकास खण्डो, कृषि विज्ञान केन्द्र, मण्डी समिति, आर0बी0एस0 कालेज के आडिटोरियम में तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंक शाखाओं (कुल-27) में आयोजित कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में किया गया।
विकास खण्डो सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसान भाईयों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा सजीव प्रसारण को सुना गया। जनप्रतिनिधियां द्वारा किसानों को सम्बोधित किया गया तथा किसानों को अपनी आय बढ़ाने के उपायों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ ही साथ उन्हें नये कृषि कानून से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गयी तथा कुटीर उद्योग को भी बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला गया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानो को खेती, पशुपालन एवं बागवानी से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गयी। यह भी बताया गया कि किसान आधुनिक तरीके से खेती करके लागत को कम करते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
उप कृषि निदेशक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा जनपद के 03 लाख 16 हजार 437 पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हस्तान्तरण किया गया।
संवाद , दानिश उमरी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ