लखनऊ डीवीएनए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में इफको फूलपुर फैक्ट्री में गैस रिसाव से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ