आगरा (डीवीएनए)। कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित खेत तालाब योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 40 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिनमें 20 तालाबों का निर्माण भूमि संरक्षण अधिकारी, टूण्डला, स्थान- 5/155 सौंठ की मण्डी आगरा तथा 20 तालाबों का निर्माण भूमि संरक्षण अधिकारी, आगरा प्रथम, कुबेरपुर आगरा के माध्यम से कराया जायेगा। जिसमें प्रत्येक इकाई को 04-04 कुल 08 तालाब अनुसूचित/अनुसूचित जनजाति के कृषकों के लिये आरक्षित हैं। यह जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी ने देते हुए बताया कि खुदाई कृषकों द्वारा निजी भूमि पर स्वयं के द्वारा कराया जायेगा। तालाब का आकार 22×20×3 मी0 होगा। तालाबों का निर्माण क्रिटीकल /सेमीकिटीकल एवं सामान्य विकास खण्ड में प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। एक तालाब की कुल लागत एक लाख 05 हजार रूपये है, जिसका 50 प्रतिशत अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे चयनित कृषकों के बैंक खातों में किया जायेगा। शेष धनराशि कृषक द्वारा स्वयं वहन करनी होगी, यह कार्य टैक्ट्रर/जे0 सी0बी0 द्वारा निष्पादित कराया जायेगा। इच्छुक कृषक बंधु अधिक जानकारी के लिये भूमि संरक्षण अधिकारी के मो0 नं0- 9458404030 एवं 7376265961 एवं कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
संवाद , दानिश उमरी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ