किसानों के समर्थन में सरकार को नींद से जगाने का करेगे प्रयास
आगरा।(डीवीएनए )कांग्रेस पार्टी की ओर से किसानों के समर्थन में तय किया है। कि बुधवार की सुबह प्रदेश के हर भाजपा सांसद और विधायक के घर के बाहर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता ताली-थाली बजाएंगे और सरकार को नींद से जगाएंगे। इस किसान विरोधी काले कानून को वापस करना भाजपा की अब मजबूरी होनी चाहिए। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत कांग्रेसियों ने पूरी तरह कमर कस ली है।.
अपने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष कांग्रेस मनोज दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश अनुसार आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बना ली गई है। कल सुबह जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के आवास पर जाकर ताली और थाली बनाएंगे
संवाद:- दानिश उमरी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ