मुरादाबाद। डीवीएनए
शीत लहर के चलते आज तहसील क्षेत्र के तीन ग्रामों में चार दर्जन से अधिक पात्र लोगों को कंबल का वितरण किया गया।
गत 4 दिनों से शीत के प्रकोप के कारण नागरिक नगर पंचायतों द्वारा जलाये गए अलाव एवं स्वयं लकड़ी, गैस, रूम हीटर के माध्यम से ठंड से बचाव कर रहे हैं। शीत का कहर इस कदर जारी है कि बैंको, मुख्य बाजार आदि संस्थानों में 12 बजे तक इक्का-दुक्का ग्राहक ही दिखाई दे रहे हैं। शीत लहर के प्रकोप से बीमार एवं वृद्ध लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
आज कांठ तहसीलदार विभा श्रीवास्तव ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर तहसील क्षेत्र के छजलैट, प्राथमिक विद्यालय ग्राम सदरपुर मतलबपुर, महेन्द्री सिकंदरपुर में शासन द्वारा प्राप्त गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीत के प्रकोप से बचाने के लिए चार दर्जन से भी अधिक कंबल का वितरण किया। उन्होंने आयोजित समारोह में कहा कि क्षेत्र के संपन्न लोगों को भी गरीब एवं बेसहारा लोगों की आर्थिक सहायता एवं शीत के प्रकोप से बचाने हेतु कंबल एवं रजाई आदि वितरण करने चाहिए। तहसीलदार ने बताया कि लेखपालों द्वारा चिन्हित किए गए गरीब बेसहारा लोगों को कंबल वितरण का शुभारंभ आज से किया गया है। यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।
संवाद अनिल शर्मा
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ