आगरा। (डीवीएनए)किसान विरोधी बिल को वापिस कराये जाने की माँग को लेकर दिल्ली में किसान आन्दोलित हैं। उन आंदोलन कारी किसानों की हौसला अफजाई बढ़ाने के लिए गुरुवार को सावित्री चाहर मुकेश पाठक व सोमबीर यादव किसान नेता ने मुरकिया ग्राम पंचायत के उप ग्राम जुल्ला की घड़ी में किसानों को काला कानून के बारे में किसानों को जागरूक किया।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को संगठित होकर मजबूत करने का आव्हान किया गया। सावित्री चाहर ने कहा है सरकार किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहती है। सरकार किसानों को भृमित करने का काम कर रही है। हमें सरकार के बहकावे नहीं आना है। किसान नेताओं ने कहा है कि हम किसान विरोधी काला कानून वापस कराकर ही मानेंगे। आज किसान चौपाल में मुख्य रूप से करुआ सिंह , विनीत चाहर, रामवीर चाहर, गुड्डू चाहर, ओमवीर सिंह सुखवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
संवाद:- दानिश उमरी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ