बांदा (डीवीएनए)। मिशन नारी शक्ति के तहत एसीडी स्टूडियो में पांच दिवसीय कला संगम शुरू हुआ है। आज पहले दिन मेहंदी प्रतियोगिता हुई। बालिकाओं ने विभिन्न आर्कषक डिजाइनों की मेहंदी से हाथों को सजा लिया।
बालिकाओं ने नारी शक्ति के नारों की तख्तियां लेकर भी उनका प्रदर्शन किया। मुस्कान साहू की मेहंदी सबसे ज्यादा रंग लाई। उसे अव्वल स्थान मिला। शिल्पी सोनी और कंचन तिवारी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस प्रतियोगिता में साधना, सपना, अनामिका, महजबीं बानो, निधि तिवारी, आरती त्रिवेदी, श्रुति, प्रियंका, दीपांशी, मांडवी, अल्का, इशिता, मुस्कान आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकों में मुकुद गुप्ता सहित प्रतियोगिता की मेजबान रश्मि गुप्ता निशा शामिल रहीं।स
संवाद विनोद मिश्रा
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ