ओरैया। ( डीवीएनए) किसान आंदोलन के 14 वे दिन एलआईयू स्पेक्टर एन के दीक्षित अपने सहयोगी सुनील अवस्थी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से आंदोलन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही किसानों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से केंद्र सरकार किसानों की एक समिति का गठन किया जा रहा है।
लिहाजा आप लोगों को आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में उपस्थित किसानों ने धैर्य से बातें सुनी और कहा कि यह आंदोलन दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहा है। दिल्ली का आंदोलन समाप्त होते ही यह आंदोलन स्वता समाप्त हो जाएगा। सांसद एवं विधायक को अपनी व्यथा सुनाएंगे किसान आंदोलनकारी किसान राजसभा सदस्य गीता व बिधूना विधायक विनय शाक्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे अपना विरोध दर्ज कराएंगे
शुक्रवार 18 दिसंबर को आंदोलनकारी किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल दोनों जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अमाशंकर राजपूत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला प्रवक्ता घनश्याम योग भारती पूर्व प्रधान अजय कुमार ,गिरीश सिकरवार ,मोहम्मद इकबाल ,ओम पंडित ,आदर्श कुमार कश्यप, विद्या राम ,ब्रिज किशोर कुशवाहा, ज्ञान सिंह बेचेलाल ,महेश भयंकर ,लाखन सिंह यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे । सभा का संचालन संयोजक दिनेश चंद्र कुशवाहा ने किया।संवाद:- अरुण बाजपेयी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ