बांदा (डीवीएनए) । देश की महान शख्सियत स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के महा योद्धा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि जिला कांग्रेश कैंप कार्यालय में मनाई गई।श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल का संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आखरी सांस तक देश के लिए समर्पित रहा। देश के प्रथम गृह मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अहम फैसले लिए। उनका कद पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री से कम नहीं था। 550 देशी रियासतों को रातो रात संघीय भारत गणराज्य में विलय करा दिया था। यह फैसला सिर्फ पटेल साहब ही ले सकते थे। देशवासी सदैव उनके एहसानमंद रहेंगे। कांग्रेस जनों को उनके महान कृतियों से नसीहत लेते हुए आगे बढ़ना है। देश की एकता के लिए समर्पित रहना है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बिलाल कार्यालय प्रभारी शिव बली सिंह, राजेश कुमार गुप्ता ,बच्चा भैया पुकारी, ओमप्रकाश तिवारी, इस्लाम भाई ,इरफान,राजन सिंह ,वीरेंद्र तिवारी, अनिह द्विवेदी ,सुखदेव गांधी ,सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाद विनोद मिश्रा
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ