मुरादाबाद। (डीवीएनए) विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित 5 रुपये में भर पेट खाना देने का कैंप प्रकाश नगर चौराहा लाइन के उस पार आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और मजदूर लोगों को कम पैसे में भरपूर भोजन उपलब्ध कराने से है। जो लोग रोज खाते हैं रोज कमाते हैं।
उन लोगों से जुड़े रहना और उन तक भरपेट भोजन पहुंचे ऐसी व्यवस्था करना विश्व हिंदू परिषद का कार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद में पहला भोजन कैंप लाइन पर प्रकाश नगर चौराहे पर आयोजित किया। जिसमें लगभग आज ढाई सौ लोगों ने भरपेट भोजन किया। ऐसे कैंप विश्व हिंदू परिषद महानगर में कई और स्थानों पर जल्द ही लगायेगी।
मुख्य रूप से प्रकल्प संचालक योगेश त्यागी महानगर कोषाध्यक्ष, एवं प्रकल्प संयोजक अविनाश गुप्ता, महानगर सेवा प्रमुख एडवोकेट विपुल अग्रवाल,महानगर उपाध्यक्ष, शशांक द्विवेदी, अनिल कठेरिया, नवनीत शर्मा, वरुण शर्मा जी, विशाल गुप्ता , सभी लोगों ने अपना सहयोग दिया।
संवाद:- उमैद वारसी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ