आगरा। (डीवीएनए)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सोमवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर संजय गांधी के 76 वे जन्मदिन पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने. संजय गांधी को याद करते हुए कहा कि सही मायनों में वह युवा नेतृत्व के प्रबल पक्षधर थे। उनके समय में ही युवक कांग्रेस, एनएसयूआई जैसे संगठनों ने अपनी बुलंदियों को छुआ ।
आगरा के विकास में जितना योगदान. संजय गांधी जी का रहा उतना आज किसी भी जनप्रतिनिधि का नहीं रहा अगर आज वो जीवित होते तो शायद आगरा के विकास का नक्शा विश्व के पटल पर कुछ और ही होता।उस समय के आगरा के सांसद सेठ अचल सिंह पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण वीर सिंह कौशल के प्रस्तावों पर शहर की लाइफ लाइन मुख्य सड़क एमजी रोड चैड़ा व सौंदर्यीकरण करवाया। इसके साथ ही संजय प्लेस मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर, पेठा उद्योग, कमलानगर आदि जैसी बड़ी कॉलोनियों का निर्माण भी कराया। विचार गोष्ठी में कांग्रेस जनों ने सरकार से मांग की, कि वह संजय प्लेस में . संजय गांधी जी की प्रतिमा स्थापित कराए।
कार्यक्रम में भाग लेने वालों में कांग्रेस के सर्व श्री पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, मुबारिक हुसैन कुरैशी, कपिल गौतम, शिल्पा दीक्षित, अपूर्व शर्मा, आई डी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शर्मा, विशाल सरपाल, दिलीप वर्मा, अनुज शर्मा, रवि सोलंकी , भीष्म पाल सिंह मुखिया, विनोद जरारी, इब्राहिम जैदी, इदरीश मेव आदि शामिल रहे।
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ