मुरादाबाद-कांठ (डीवीएनए)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज संजय गांधी की जयंती मनाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज कांग्रेस के प्रदेश सचिव फिरोज अनवर के कार्यालय पर संजय गांधी की जयंती मनाई गयी। इस दौरान स्व संजय गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेस के जिला सचिव राम स्वरूप सिंह जाटव ने कहा कि संजय गांधी जी के अधूरे सपने को साकार करने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर फिरोज अनवर, जिला सचिव अरहत खां, हाजी नसीम सलमानी, इवराज सलमानी, रामस्वरूप सिंह जाटव, दिनेश दीवान, मोहम्मद अरशद खान, सलीम अहमद खान, सोवीर सिंह यादव, डॉ बिंदु, नसीम सलमानी, रईस सैफी, अब्दुल फरीद, मोहम्मद अकील आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन फिरोज अनवर ने किया।
संवाद अनिल शर्मा
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ