आगरा। (डीवीएनए ) श्रम मंत्रालय भारत सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली महत्वकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों को उनके लाभांश का वितरण कल श्रम विभाग द्वारा श्रीमती बी.डी. कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्या के हाथों से वितरित किये जायेंगे।
विभाग की ओर से मानीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि सभी व्यवस्थाऐ पूरी कर ली गईं हैं। जिन श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिलना है। उन सभी को टोकिन बांटे जा चुके हैं। कुल 7600 श्रमिकों को लाभांश वितरण होने हैं। कार्यक्रम में क्षमता के अनुसार कुल 1200 श्रमिकों को बुलाया गया है। कोविड की गाइडलाइंस के अनुसार कार्यक्रम को संचालित किया जायेगा। सभी के लिए मास्क अनिवार्य है।।
संवादरू- दानिश उमरी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ