ओरैया। (डीवीएनए)
बजरंग सेना के प्रदेश महामंत्री का उनके जनपद में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से वास्ता नहीं है।
उनकी सेना सिर्फ न्याय और अन्याय की लड़ाई लड़ेगी। जिसमें उनकी सेना के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। उनकी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है कि वह गलत कार्यों की रोकथाम के लिए जिले के आला अधिकारियों को उन्हें बंद कराए जाने की अपील करेंगे। इस मौके पर दर्जनों बजरंग सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत किया।
संवाद:- अरुण
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ