कासगंज(डीवीएनए ) जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बस्तौली में एक युवक की पुत्री की बारात शुक्रवार को अलीगढ़ जनपद के ग्राम नगला लाले निवासी रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र विक्रम यादव की बारात आनी थी।
लड़की पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत व खाने-पीने पूरी तैयारियां की थी।वहीं लड़की के पिता ने बताया लड़के वालों पर हमारे साढ़े सात लाख रुपए पहुंच गए मैंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज और नगरी पूरा इंतजाम किया था। लेकिन दहेज लोभी दूल्हा ने बुलट बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग की। मैंने चेन और अंगूठी का इंतजाम कर दिया। फिर भी दहेज लोभी दूल्हा और उसके परिवारजन बारात लेकर नहीं आये। वहीं लड़की के पिता ने दहेज लोभी विक्रम और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
संवाद , नूरुल इस्लाम
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ