पीलीभीत। डीवीएनए
शादी के अगले ही दिन दूल्हा गायब हो गया। 24 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
मामला यूपी के पीलीभीत थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया साहब की है। पुलिस के अनुसार परिमाल सिंह यादव सोसाइटी में सचिव हैं। बिलसंडा में बमरोली रोड पर रामनगर कालोनी में उनका मकान है। छोटा बेटा लोकेन्द्र यादव सिसैइया गांव का प्रधान है।
नौ दिसम्बर को लोकेन्द्र की शादी हुई थी। बारात पीलीभीत के बंडा क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में बड़े धूमधाम से गई। खूब स्वागत सत्कार हुआ। दस दिसम्बर को दुल्हन लेकर लोकेन्द्र घर आ गए।
रात को करीब 11 बजे के आसपास लोकेन्द्र ने दो लोगों को फोन किया। बातचीत करने के बाद लोकेन्द्र घर से निकले और फिर वापस नहीं पहुंचे।
शादी वाले घर में दूल्हे के अचानक गायब होने से अफरातफरी मच गई। रात को कुछ पता नहीं चला, सुबह होते ही परिजन थाने पहुंच गये। बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ