आगरा। डीवीएनए
श्रम मंत्रालय की ओर से जिलास्तरीय पंजीकृत श्रमिकों की मेधावी बेटियों की लिए विभाग की ओर से निःशुल्क साईकिल वितरित की जा रही हैं। जिससे मेधावी बालिका को स्कूल जाने के लिए परेशानियों को सामना न करना पड़े।
साईकिल का वितरण आगामी 15 दिसम्बर को मंत्री श्रम विभाग के द्वारा किया जाएगा। जिसके टोकन 12 दिसम्बर को श्रम कार्यालय से वितरित किए जाएंगे। साईकिल वितरण के बारे में और जानकारी देते हुए विभाग से मानीष ने बताया कि कुल 200 साईकिल का वितरण मंत्री के हाथों से होना तय है।
जो पहले से श्रम विभाग में दर्ज श्रमिक हैं। उनकी मेधावी बेटियों को जिन्होंने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं उनको दी जाएंगी। चार कम्पनियों की साईकिल आई हैं। जिसमें हीरो, एटलस, हरकुलिस, एवोन शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में श्रम विभाग की कई और योजनाओं का लाभ भी 1000 श्रमिकों को वितरित किया जाएगा।
संवाद दानिश उमरी
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ