डेस्क । डीवीएनए
2020 का साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को सोमवार के दिन लगने वाला है। 14 दिसंबर को लगने वाला ये ग्रहण 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 30 नवंबर को पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा ग्रहण लगा था अब मार्गशीर्ष की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा।
ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. आइए जानते हैं कि ये सूर्य ग्रहण किस समय और कहां-कहां दिखाई देगा, भारत में इसका क्या असर होगा और क्या इस ग्रहण में सूतक माना जाएगा या नहीं।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
ग्रहण काल एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक रूप से शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार भले ही ये ग्रहण भारत में नजर ना आए लेकिन इसका प्रभाव राशियों पर पूर्ण रूप से पड़ेगा।
14 दिसंबर को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लग रहा है। इस ग्रहण काल के दौरान इस राशि वालों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण के प्रभाव से इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है और इन लोगों को मानसिक पीड़ा भी उठानी पड़ सकती है। वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान सूर्य की आराधना करनी चाहिए।
More Stories
दैनिक पंचांग व राशिफल; गुरुवार 11 फरवरी 2021
दैनिक पंचांग व राशिफल; शुक्रवार 05 फरवरी 2021
दैनिक पंचांग व राशिफल; रविवार 31 जनवरी 2021