मुरादाबाद। डीवीएनए
आज के समय में थोड़ा सहन करना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जान ले लेते है। एक ऐसा ही मामला मुरादाबाद का है। यहा पर कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना किया तो पड़ोसी के सात वर्षीय मासूम बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया।

घटना मुरादाबाद क सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी कालोनी की है। पुलिस के अनुसार उनके घर के सामने रहने वाले खूब सिंह के यहां एक पालतू कुत्ता है। खूब सिंह उनके घर के सामने ही उसे शौच कराते हैं और पाईप से धुलाई करते हैं, जिससे गंदगी विजय के दरवाजे पर आ जाती है। कई बार इस बात पर झगड़ा हो चुका है।
बुधवार सुबह कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से टोका तो फिर झगड़ा हो गया। विजय के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे खूब सिंह और उसके परिवार के सदस्य झगड़ा करने आ गए। विजय की पत्नी रचना और उसका सात वर्षीय बेटा पुनीत छत पर खड़े थे।
आरोप है कि दीपक और जिराज ने लाइसेंसी बंदूक से पुनीत की गोली मारकर हत्या कर दी। रचना को भी गोली लगी है जिससे वह घायल हो गई। विजय ने खूब सिंह, पत्नी ममता, बेटे दीपक और दीपांशु, दो बेटियों और भाई जिराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
More Stories
पत्रकार भूदेव भगलिया की सियासी पारी शुरू, पंचायत चुनाव में कराया नामांकन
ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्या है, जानिए टॉपर डॉ. आंचल मेहरा से
दो मई को बन रही सरकार, निष्पक्ष होकर कार्य करें अफसर: योगी आदित्यनाथ